सेना के लिए जमीन आधारित मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की खरीद का अनुबंध

नयी दिल्ली 05 मई (वार्ता) रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए जमीन आधारित पांच मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली की खरीद के उद्देश्य से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, हैदराबाद के साथ 1,476 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि इस प्रणाली में कम से कम 72 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया जाएगा।

यह अनुबंध ‘ खरीदो (भारत में डिजाइन , विकसित और विनिर्मित) श्रेणी के अंतर्गत किया गया है। इस अनुबंध पर मंगलवार को यहां कर्तव्य भवन-2 में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। यह प्रणाली भारतीय सेना की इकाइयों का आधुनिकीकरण करेगी और देश के स्वदेशी रक्षा विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाएगी। यह अनुबंध सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल के प्रति प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

.....

Next Post

चावल, चीनी के भाव बढ़े, गेहूं नरम, दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़

Tue May 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 मई (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल का औसत भाव बढ़ गया। चावल के साथ चीनी में भी तेजी देखी गयी जबकि में गिरावट रही। दालों और खाद्य तेलों में घट-बढ़ रही। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 30 रुपये बढ़कर 3,860 रुपये […]

You May Like