
जावरा। मनीष फरक्या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक मनोनीत हुए है। आप ने वर्ष 2001 में अहमदाबाद सर्किल में कार्यारंभ किया था। वर्ष 2007 में उन्हें ट्रेनी ऑफिसर के पद पर पदोन्नति मिली थी। वर्ष 2012 से 2020 तक उन्होंने रतलाम-मंदसौर क्षेत्र में सेवाएँ दीं। वर्ष 2026 में आप सहायक महाप्रबंधक (असिस्टेंट जनरल मैनेजर) के पद पर पदोन्नत हुए हैं। आप रामपुरा -मंदसौर के निवासी है। रतलाम के युवाम परिवार के सदस्य हैं। मनीष फरक्या के सहायक महाप्रबंधक बनने पर रवि दुग्गड, भारतसिंह गोयल, धर्मेंद्र जोशी, राकेश चौहान , अमित शुक्ला, कल्पेश बैरागी, राजेश गरगमा, अभिषेक आदी ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना की।
