बुरहानपुर में साड़ी से बने झूले में फंसा बच्चा,मौत 

बुरहानपुर। बुरहानपुर के डाकवाड़ी इलाके में बुधवार शाम एक हादसे में 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। शव की पहचान कौशल रामलाल पटेल के तौर पर हुई है। सीएसपी विनोद सिंह कुशवाह ने बताया कि बच्चा घर में खेल रहा था। घर में साड़ी से झूला बनाया गया था। खेलते समय अचानक उसका गला साड़ी के फंदे में फंस गया। यह घटना शाम करीब 6 बजे की है।

बच्चे की मां और मौसी काम पर गए थे, इसलिए उस समय घर पर कोई नहीं था। जब वे घर लौटे तो बच्चा बेसुध हालत में था,तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बच्चा साड़ी का झूला बना रहा था, जिसमें फंसने से उसकी जान चली गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

आंगन में खेल रही 3 साल की मासूम पर कुत्ते का हमला, मौत

Thu Oct 22 , 2026
रतलाम। जिले के पलसोड़ी गांव में गुरुवार शाम एक कुत्ते ने आंगन में खेल रही तीन साल की बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के सिर और पीठ को बुरी तरह नोच लिया। गंभीर चोटों के कारण मासूम की मौत हो गई। घटना के समय बच्ची के दादा-दादी […]

You May Like