खरगे की अगुवाई में INDIA सांसदों की बैठक जारी, CEC और SIR पर मंथन

नई दिल्ली: मंगलवार के विरोध प्रदर्शन के बाद INDIA गठबंधन के सांसद आज आगे की रणनीति को लेकर बैठक कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गठबंधन के सांसदों को लंच पर बुलाया है। दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्ना में दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई बैठक फिलहाल जारी है।

बैठक में मंगलवार को हुए विरोध प्रदर्शन की समीक्षा के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। विपक्षी सांसद मंगलवार को CEC के इस्तीफे और SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर संसद से चुनाव आयोग तक मार्च करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने आकाशवाणी भवन के पास मार्च रोक दिया था।

मार्च रोके जाने के बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी नेता धरने पर बैठ गए थे। इसके बाद कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

अब खरगे की बैठक में आगे के विरोध प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात को लेकर रणनीति पर मंथन जारी है। सागर रत्ना चुनाव आयोग के कार्यालय से करीब 1.2 किलोमीटर दूर है। रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई है और पुलिस की नजर संभावित अगले मार्च पर भी है।

Next Post

सार्वजनिक परिवहन, बस खरीदी और भर्तियों को लेकर पटवारी ने सरकार से मांगा जवाब

Wed Oct 7 , 2026
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, बसों की खरीदी और सरकारी योजनाओं को लेकर राज्य सरकार से कई सवाल किए हैं। उन्होंने पुलिस, पटवारी भर्ती सहित अन्य सरकारी कामकाज में कथित गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए सरकार से स्थिति स्पष्ट करने और जवाब देने की मांग […]

You May Like