स्पेन ने जीता फीफा वर्ल्ड कप 2026, फाइनल में अर्जेंटीना को दी मात, कप्तान रोड्री को ‘गोल्डन बॉल’ और एम्बाप्पे को मिला ‘गोल्डन बूट’

मैड्रिड, स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। बेहद रोमांचक मुकाबले में एक्स्ट्रा टाइम के दौरान फेरान टोरेस द्वारा दागे गए एकमात्र गोल की बदौलत स्पेन ने 1-0 से जीत दर्ज की। वर्ष 2010 के बाद यह स्पेन का दूसरा विश्व कप खिताब है, जिसने ठीक सोलह साल पुराना इतिहास दोहराते हुए एक बार फिर विश्व फुटबॉल पर अपना परचम लहराया है।

रोड्री और एम्बाप्पे का शानदार प्रदर्शन

टूर्नामेंट के समापन पर आयोजित पुरस्कार समारोह में स्पेनिश कप्तान रोड्री को उनके बेहतरीन और निरंतर प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित ‘गोल्डन बॉल’ (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट) से नवाजा गया। वहीं, फाइनल मैच का हिस्सा न होने के बावजूद फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे ने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक 10 गोल दागे और लगातार दूसरी बार ‘गोल्डन बूट’ अपने नाम कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्रमुख पुरस्कार विजेता

इस महामुकाबले के बाद फीफा द्वारा अन्य महत्वपूर्ण पुरस्कारों की भी घोषणा की गई, जिसमें स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन को ‘गोल्डन ग्लव्स’ और युवा डिफेंडर पाउ कुबारसी को ‘यंग प्लेयर अवॉर्ड’ मिला। इसके अलावा, फाइनल में निर्णायक गोल करने वाले फेरान टोरेस को ‘मैन ऑफ द Match’ चुना गया, जबकि अनुशासित खेल के लिए नीदरलैंड्स को ‘फेयर प्ले ट्रॉफी’ से सम्मानित किया गया।

Next Post

नवागत थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव बोले नशा सब कुछ खत्म कर देता है

Mon Jul 20 , 2026
दमोह: नवागत थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव ने थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की और और पूरे प्रदेश में चल रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत थाना क्षेत्र के लोगों को थाना परिसर में बुलाकर सभी लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई […]

You May Like