लौआ नदी में पुल से नीचे गिरा ट्रेलर,चालक घायल

सिंगरौली । माड़ा थाना क्षेत्र के रजमिलान रोड स्थित लौआ नदी पुल पर रविवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। लगभग 35 टन कोयला लेकर अडानी पावर प्लांट की ओर जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में ट्रेलर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक घायल हो गया।

सूचना मिलते ही माड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा देर रात एवं अल सुबह के बीच हुआ। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। घायल चालक को ट्रेलर से सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया,जहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे में पुल की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह मार्ग परसौना से रजमिलान को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां हाल ही में सड़क का निर्माण कराया गया था। माड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही, तकनीकी खराबी सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Next Post

शहर की बिजली की बार बार ट्रीप से उपभोक्ता परेशान

Sun Aug 2 , 2026
सिंगरौली ।जिला मुख्यालय बैढ़न की बिजली व्यवस्था इन दिनों अस्त-व्यस्त है। एक ओर जहां पहले बादल मड़राते देख बिजली गुल हो जाती है, वहीं आज रविवार को बैढ़न के बिलौंजी समेत कई जगह बिजली लगातार ट्रीप करती रही। उपभोक्ताओं का कहना है कि आज शाम के वक्त हर 10 मिनट […]

You May Like