सिंगरौली में भाजपा संगठन में एक साथ चार इस्तीफों से बढ़ी हलचल

सिंगरौली:भारतीय जनता पार्टी सिंगरौली जिला संगठन में हाल के दिनों में हुए इस्तीफों के बाद हलचल का माहौल बना हुआ है। सुरेंद्र प्रताप सिंह के त्यागपत्र के बाद अब सिंगरौली मंडल से जुड़े चार पदाधिकारियों ने एक साथ अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इन इस्तीफों के चलते संगठन के भीतर असंतोष और मतभेद खुलकर सामने आए हैं।पार्टी सूत्रों के अनुसार, हाल ही में घटित एक विवाद से जुड़े घटनाक्रम को लेकर कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नाराजगी बनी हुई थी।

इस मामले में मंडल स्तर के एक कार्यकर्ता को चोटें आने के बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटनाक्रम के बाद संगठनात्मक स्तर पर अपेक्षित पहल न होने से असंतोष और गहराया।इसी पृष्ठभूमि में मंडल अध्यक्ष रामबरन केवट, मंडल उपाध्यक्ष हरिराम बैस, भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल महामंत्री कमलेश बैस और मंडल मंत्री भगवानदास बैस ने जिलाध्यक्ष को पत्र लिखकर अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा पत्रों में संगठनात्मक वातावरण और कार्यकर्ताओं की भावनाओं का उल्लेख करते हुए दायित्व निर्वहन में असहजता जताई गई है।इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष से जुड़े विषयों पर निर्णय का अधिकार प्रदेश स्तर का है और यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लगातार हो रहे इस्तीफों से संगठन के सामने आंतरिक समन्वय और संवाद की चुनौती खड़ी हुई है। यदि समय रहते संगठनात्मक स्तर पर पहल नहीं हुई, तो इसका प्रभाव आने वाले दिनों में पार्टी की गतिविधियों और एकजुटता पर पड़ सकता है।

Next Post

दतिया जिला सीएम हेल्पलाइन में पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान पर

Wed Jan 21 , 2026
दतिया: दतिया जिला सीएम हेल्पलाइन में पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। इसे सुशासन, संवेदनशीलता और सतत मेहनत का परिणाम बताया गया है। दतिया जिले ने एक बार फिर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि जब दिशा सही हो और टीम पूरी […]

You May Like