किशमिश के दाम हुए डबल! ₹250 वाला माल अब ₹500 के पार

Dry Fruits Market Price List: ठंड के साथ ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में भारी उछाल। बादाम ₹100 और काजू ₹50 तक महंगे। चिलगोजा ₹3500 प्रति किलो के पार। जानें ताजा भाव।

इन दिनों जिस तरह ठंड दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उसी तरह इस मौसम में सबसे अधिक खपत होने वाले ड्राई फूट्स की डिमांड भी बढ़ते जा रही है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार ड्राई फ्रूट्स के भाव लोगों को झटका दे रहे हैं। इसमें बादाम में प्रति किलो 100 रुपये की तेजी आई है। काजू भी 40 से 50 रुपये महंगा हुआ है।

ठंड में ड्राई फ्रूट्स में सबसे ज्यादा मांग काजू और बादाम की रहती है। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में चिलगोजा (नेजा) सबसे अधिक महंगा 3,000 से 3,500 रुपये प्रति किलो से ऊपर चल रहा है। ठंड में चिलगोजा को बहुत अधिक खाया जाता है। वहीं व्यापारियों का कहना है कि खपत और उठाव के चलते काजू, बादाम, अखरोट की कीमतों में उछाल आया है।

Next Post

GDP क्या है और इसकी गणना कैसे होती है? जानें अर्थव्यवस्था से जुड़े हर महत्वपूर्ण सवाल का जवाब

Sat Jan 3 , 2026
जीडीपी देश के आर्थिक स्वास्थ्य को मापने का सबसे अहम तरीका है। भारत में NSO हर तिमाही इसके आंकड़े जारी करता है, जो रोजगार, आय और निवेश की स्थिति को समझने में मदद करते हैं। सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी (GDP) किसी भी देश की आर्थिक प्रगति और उसकी वित्तीय […]

You May Like