दतिया: दतिया जिला सीएम हेल्पलाइन में पुनः प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। इसे सुशासन, संवेदनशीलता और सतत मेहनत का परिणाम बताया गया है। दतिया जिले ने एक बार फिर प्रदेश में प्रथम रैंक प्राप्त कर यह साबित कर दिया है कि जब दिशा सही हो और टीम पूरी निष्ठा से काम करे, तो जनसेवा केवल लक्ष्य नहीं बल्कि परिणाम बन जाती है। जिले में प्राप्त 7147 शिकायतों में से 6426 शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निराकरण किया गया।
इस सफलता में राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, लोक स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग तथा खाद्य विभाग सहित सभी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों की भूमिका रही। हर स्तर पर टीमवर्क, फील्ड मॉनिटरिंग और निरंतर फॉलो-अप ने इस उपलब्धि को संभव बनाया।
