सांदीपनि विद्यालय निर्माण का विधायक सीताशरण ने लिया जायजा

इटारसी। पुरानी इटारसी स्थित निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय का मंगलवार को विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने भवन निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो तथा समय सीमा में पूरा किया जाए।

डॉ. शर्मा ने कहा कि शिक्षा समाज की सशक्त नींव है और इस विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं मिलेंगी। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, विधायक प्रतिनिधि दीपक अठोत्रा, प्राचार्य एनपी चौधरी और उप प्राचार्य उपेंद्र साहू भी उपस्थित रहे।

 

Next Post

आज धार से देश को मिलेगा सेहत और पोषण का संकल्प, PM मोदी मप्र की धरती पर मनाएंगे जन्मदिन

Wed Sep 17 , 2025
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अपना जन्मदिन किसी निजी आयोजन से नहीं बल्कि जन-सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाने जा रहे हैं। बुधवार को वे प्रदेश के धार जिले में रहेंगे और यहां से पूरे देश को स्वास्थ्य और पोषण का बड़ा संदेश देंगे। कार्यक्रम के तहत पीएम […]

You May Like

Play sound