त्रिमुला फैक्ट्री के सामने संदिग्ध हालात में मिला चालक का शव

सिंगरौली:बरगवां थाना क्षेत्र में त्रिमुला फैक्ट्री के सामने कोल वाहन चालक दुर्योधन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका शराब के नशे में हादसे की है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Next Post

सोमनाथ चटर्जी की जयंती पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संविधान सदन में दी पुष्पांजलि

Sat Jul 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 जुलाई (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर कई सांसदों, पूर्व सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी केंद्रीय कक्ष […]

You May Like