छिंदवाड़ा में बच्चों की मौत और अत्याचार के मुद्दे पर कांग्रेस का हंगामा, भाजपा सरकार को पूतना बताकर किया विरोध

भोपाल: विधानसभा सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने छिंदवाड़ा में कफ सिरप पीने से मासूम बच्चों की मौत और प्रदेश भर में बच्चों पर बढ़ते अत्याचार के मामलों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विधायक दल ने विधानसभा परिसर में अनोखे सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा सरकार को पूतना बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार बच्चों की सुरक्षा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। कांग्रेस विधायकों ने मांग की कि प्रदेश में बच्चों की जान से जुड़े मामलों की उच्च स्तरीय जांच हो और सरकार तत्काल ठोस सुरक्षा उपाय लागू करे।

Next Post

एमआर-9 सर्विस रोड पर चाकू के साथ युवक पकड़ा

Mon Dec 1 , 2025
इंदौर:विजयनगर पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ पकड़ लिया. घटना रात करीब साढ़े नौ बजे एमआर-9 सर्विस रोड स्थित लोटस शोरूम के पास की है. विजय नगर थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक अनिल कुमार पाठक की टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी, […]

You May Like