मुनाफे की जंग: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में भोपाल की 3000 मेडिकल दुकानें बंद

भोपाल। राजधानी में बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आव्हान पर हड़ताल की गई जिसके समर्थन में शहर में लगभग 3 हजार मेडिकल स्टोर्स बंद रहे. यह हड़ताल देश व्यापी थी जिसमें ऑन लाइन दवा की बिक्री का विरोध किया गया था. ऑनलाइन बिक्री से जहां दवा कंपनियां अच्छा मुनाफा कमा रही थीं जिससे मेडिकल दुकानों की बिक्री में कमी आई थी. इस समस्या के चलते देश के सभी मेडिकल स्टोर संचालकों ने हड़ताल की. जिसका असर शहर में देखनेको मिला. इस हड़ताल से मरीजों के परिजन दवाई के लिए भटकते रहे. इस हड़ताल के समर्थन में शहर के थोक व रिटेल विक्रता शामिल रहे. भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ का कहना है, शहर के सभी मेडिकल स्टोर्स बंद है. थोक दवा बाजार भी बंद रखा गया है. बाजार में ऑनलाइन सिस्टम का पुतला भी दहन किया है. वहीं अस्पताल के परिसर में संचालित सभी मेडिकल स्टोर्स खुले रहे. उन्हें हड़ताल से दूर रखा गया था.

Next Post

एनएच में ओवरब्रिज गिरने से होने वाली परेशानी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

Wed May 20 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर नेशनल हाईवे-45 में ओवरब्रिज गिरने के बाद शहपुरा की संकरी गलियों से मार्ग को डायवर्ट से हाने वाली परेशानी को उठाया गया है। जस्टिस डीडी बंसल एवं जस्टिस बीपी शर्मा की युगलपीठ ने लोक निर्माण विभाग के सचिव, डीआरएम जबलपुर, एनएचएआई […]

You May Like