रंगदारी नहीं देने पर किसान से मारपीट 

जबलपुर।‌ पनागर थाना अंतर्गत ग्राम बम्हनौदा तालाब के पीछे पिता पुत्रों ने खेती करने के बदले में 25,000 रूपये की मांग करते हुए किसान के साथ मारपीट कर दी।

पुलिस ने बताया कि शांति प्रसाद पटैल 50 वर्ष निवासी ग्राम सिमरिया वर्तमान पता ग्राम बिजुआ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम बिजुआ में रहकर खेती किसानी का काम करता है। उसकी खेती बम्हनौदा तालाब के पीछे है। वह अपने खेत ग्राम बम्हनौदा तालाब के पीछे अपनी मूंग देखने गया था, उसके खेत के किनारे खेत का मालिक राजेश पटैल अपने दोनों लड़के नीरज पटैल एवं रूद्र पटैल के साथ आकर उससे बोला कि तुमने मेरा खेत दबा लिया है, उसने कहा कि किसी का खेत नहीं दबाया है, अपने खेत में खेती कर रहा हूॅ, इसी बात पर तीनों बोले कि इस खेत में खेती करना है, तो 25 हजार रूपये दो, उसने रूपये देने से मना किया तो तीनों ने उसके साथ हाथ मुक्को से मारपीट कर पीठ, गाल में चोटें पहुॅचा दिये।

Next Post

चाकू से हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस

Wed Jun 4 , 2025
जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के बड़ा पत्थर में एक ही परिवार के पांच लड़कों पर चाकू से हमला कर लहुलुहान करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर सत्यम साहू, विवेक कोल, मोनू शुक्ला को बुधवार की दोपहर 1 बजे गिरफ्तार कर झंडा चौक से जुलूस निकाला। […]

You May Like