955 ग्राम गांजा के साथ बाल अपचारी सहित दो गिरफ्तार

नवभारत न्यूज

सिंगरौली 8 फरवरी। शासन चौकी पुलिस ने अवैध गांजा जब्त करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जहां एक बाल अपचारी है। शासन चौकी प्रभारी प्रियंका मिश्रा ने बताया कि चौकी की क्षेत्र में पिछले कुछ समय से अवैध मादक पदार्थों के व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गडहरा कन्वेयर रोड से सूरज कुशवाहा पिता अनिल कुशवाहा उम्र 19 वर्ष निवासी सरसवाह राजा चौकी जयंत सहित एक बालक अपचारी निवासी प्रेमनगर बस्ती सरसवाह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 955 गांजा 955 एवं बिना नम्बर वाहन मोटर सायकल कीमती करीबन नब्बे हजार रूपये की जप्त की गई हैं।

Next Post

एक ही ईटीपी के आड़ में रेत का बड़ा खेला

Sat Feb 8 , 2025
ठेकेदार एवं प्रशासन के ऑखों में धूल झोंक रहा रेत खदानों का स्टाफ, रोजाना लाखों का वारा-न्यारा नवभारत न्यूज सिंगरौली 8 फरवरी। जियावन क्षेत्र के रेत खदानों में एक ही ईटीपी के आड़ में बड़ा खेला हो रहा है। खदानों में लगे ठेकेदार स्टाफ ही ठेकेदार को भी जहां चुना […]

You May Like