फर्नीचर फैक्ट्री श्रमिकों ने श्रम कानून उल्लंघन का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग

जबलपुर । अधारताल स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री के सैकड़ों श्रमिकों ने श्रम कानूनों के गंभीर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है, आज कलेक्ट जनसुनवाई में श्रमिकों ने अपना मांग पत्र दिया, श्रमिकों का कहना है कि वर्षों से कार्यरत होने के बावजूद उन्हें बीमा, पीएफ, न्यूनतम मजदूरी, साप्ताहिक सवैतनिक अवकाश और महिला श्रमिकों को मातृत्व लाभ जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कार्य के दौरान चोट लगने या बीमार होने पर उपचार और वेतन का लाभ नहीं दिया जाता, बल्कि मजदूरी काट ली जाती है। साथ ही वेतन नकद भुगतान, हाजिरी रजिस्टर नहीं रखने और विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं। श्रमिकों ने फैक्ट्री की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा शासन की सभी श्रमिक हितैषी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। इस अवसर पर राम गोपाल यादव, धनु गुप्ता, अनिल केवट, बिन्नू सोनू पटेल, दिलीप कुमार कुशवाह, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, अर्जुन चौधरी, रमेश सोनी, प्रदीप सरैया, मोहम्मद अंसारी, नीलेश झारिया, विनोद विश्वकर्मा, विवेक पटेल, इत्यादि सेकड़ो श्रमिक एवम् शिवसेना पदाधिकारी कार्यकर्ता ज्ञापन के दौरान मौजूद रहें ।

Next Post

ज़हर देकर लूटपाट का आरोप, अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही SP दफ्तर पहुंचा पीड़ित

Tue Aug 4 , 2026
छतरपुर। जिले के बड़ा मलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम रजपुरा निवासी एक कारीगर ने जहरीला पदार्थ खिलाकर लूट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़ित राजाराम यादव ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपित के […]

You May Like