आईसीआईसीआई बैंक का पहली तिमाही का मुनाफा 14,805 करोड़ पर

मुंबई, 18 जुलाई (वार्ता) निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 15.9 फीसदी बढ़कर 14,805 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक के निदेशकमंडल की बैठक के बाद जारी वित्तीय परिणामों के अनुसार, तिमाही के दौरान ब्याज से प्राप्त शुद्ध आय में 12.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 24,384 करोड़ रुपये पर रही। ब्याज से इतर आय 16 प्रतिशत बढ़कर 8,425 करोड़ रुपये रही। इसमें शुल्क का योगदान 7,286 करोड़ रुपये रहा जो सालाना 23.5 प्रतिशत अधिक है। कुल शुल्क में 72 प्रतिशत खुदरा, ग्रामीण और बिजनेस बैंकिंग ग्राहकों से प्राप्त हुआ है।

परिचालन पर बैंक की लागत भी एक साल पहले के मुकाबले 10.4 फीसदी बढ़कर 12,574 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। बैंक द्वारा दी गयी कुल उधारी एक साल पहले के मुकाबले 19.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,31,260 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी है। वहीं, बैंक के पास जमा राशि 14 प्रतिशत बढ़कर 18,33,586 करोड़ रुपये पर रही। चालू तथा बचत खातों में कुल जमा राशि में 12.1 फीसदी की इजाफा हुआ है।
तिमाही के दौरान सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) का अनुपात तिमाही दर तिमाही 1.40 प्रतिशत से सुधरकर 1.38 प्रतिशत रह गया है। वहीं, शुद्ध एनपीए 0.33 प्रतिशत से बढ़कर 0.35 प्रतिशत पर पहुंच गया।

.....

Next Post

एचडीएफसी बैंक को पहली तिमाही में 19,060 करोड़ रुपये का मुनाफा

Sat Jul 18 , 2026
मुंबई, 18 जुलाई (वार्ता) निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एकल आधार पर 19,060 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ जो सालाना आधार पर पांच प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने निदेशकमंडल की बैठक के बाद शनिवार को वित्तीय परिणामों की घोषणा की। तिमाही […]

You May Like