थाना पड़ाव बना ग्वालियर रेंज का पहला ‘ई-मालखाना’ — 1993 की जब्ती भी अब एक क्लिक पर

ग्वालियर: थानों के मालखानों में सालों से धूल फाँकती फाइलें, गायब होता जब्त सामान और जवाबदेही का अभाव, यह पुरानी तस्वीर अब बदल रही है। ग्वालियर पुलिस ने थाना पड़ाव में रेंज का पहला “ई-मालखाना” और “पहरा प्लेटफार्म” लॉन्च कर डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है।पुलिस महानिरीक्षक (ग्वालियर जोन) अरविंद कुमार सक्सेना ने इसका शुभारंभ किया। यह पहल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह के निर्देश और एडीएसपी श्रीमती अनु बेनीवाल के मार्गदर्शन में साकार हुई। खास बात यह है कि पहरा प्लेटफार्म को श्रीमती बेनीवाल ने खुद कोडिंग कर लगभग जीरो लागत पर तैयार किया है।
नई प्रणाली में मालखाने की हर वस्तु को क्यू आर कोड से चिह्नित किया गया है। वेब-बेस्ड डेटाबेस पर एक क्लिक में अपराध क्रमांक, सामान की फोटो, लोकेशन और पूरी हिस्ट्री सामने आ जाती है। “चेन ऑफ कस्टडी” के तहत माल बाहर जाने पर कर्मचारी का नाम और कोर्ट ऑर्डर अनिवार्य रूप से दर्ज होगा — यानी अब कोई भी जब्त सामान बिना रिकॉर्ड के इधर-उधर नहीं हो सकता। इस सिस्टम में वर्ष 1993 की सबसे पुरानी जब्ती तक का डिजिटल रिकॉर्ड मौजूद है।आईजी सक्सेना ने कहा कि यह तकनीक जल्द ही ग्वालियर रेंज के अन्य जिलों में भी लागू होगी। एसएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार पुलिसिंग को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना प्राथमिकता है — और ई-मालखाना उसी संकल्प का व्यावहारिक रूप है।

Next Post

बहुचर्चित भोला सिकरवार हत्याकांड का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

Wed Apr 15 , 2026
ग्वालियर: बहुचर्चित भोला सिकरवार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के बाद से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था. आखिरकार […]

You May Like