
ग्वालियर. राशन वितरण प्रणाली को और पारदर्शी बनाने के लिए 30 जून तक ईकेवायसी कराना अनिवार्य कर दिया है, ऐसा नहीं करने पर आपका राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है और सस्ता या मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा।
दरअसल, भारत सरकार ने राशन वितरण प्रणाली को और पारदर्शी बनाने के लिए 30 जून तक ईकेवायसी कराना अनिवार्य कर दिया है, ऐसा नहीं करने पर राशन कार्ड कैंसिल हो सकता है और सस्ता या मुफ्त राशन मिलना बंद हो जाएगा।अगर केवायसी करवा ली है और फिर भी गलती से आपका नाम राशन कार्ड लिस्ट से कट गया है, तो आप इलाके की राशन की दुकान या फूड सप्लाई ऑफिस में संपर्क करें। सही दस्तावेज़ (जैसे आधार, मोबाइल नंबर) साथ लेकर जाएं और दोबारा आवेदन करें।अगर आपके डॉक्यूमेंट्स में कोई गड़बड़ी है (जैसे आधार गलत, नंबर अपडेट नहीं), तो पहले उन्हें ठीक कराएं।
