
दमोह. जिले में रविवार से तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हुई.जिला स्वास्थ्य अधिकारी दमोह डॉ. रीता चटर्जी ने 0-5 वर्ष के बच्चे को दो बूंद जिंदगी के दवाई पिलाने की अपील की.मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अठया ने बताया कि अभियान के तहत 0 से 5 साल तक के 1 लाख 80 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.इसके लिए जिले में 1450 बूथ बनाए गए हैं.आज पहले दिन रविवार को सभी बूथों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन, चौराहो पर, प्राइवेट क्लिनिको पर बच्चों को दवा पिलाई जायेगी.सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की 2800 टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को खुराक देंगी. अभियान में 4500 से ज्यादा स्वास्थ्य कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारी लगाये गये हैं.
दमोह तहसीलदार रघुनंदन प्रसाद चतुर्वेदी जी द्वारा नगवासियों से अपील की कि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि भारत 2014 से पोलियो मुक्त है, लेकिन पड़ोसी देशों में मामले मिलने के कारण सतर्कता जरूरी है.
