पटवारी का सवाल : सिंधिया के भाषणों में प्रगति की बातें, लेकिन विकास किसका हुआ?*


शिवपुरी। शिवपुरी जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तीखा हमला बोला।
पटवारी ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में ‘अली बाबा और 40 चोर’ की सरकार चल रही है और भाजपा ने प्रदेश को पूरी तरह दिशाहीन बना दिया है। पटवारी ने कहा कि पंचायत स्तर तक कांग्रेस का नया संगठन तैयार हो चुका है और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां समझाने के लिए पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सीएम की अब न तो अपने मंत्रियों पर पकड़ रही है और न ही प्रशासन पर। सरकार के पास तबादला उद्योग के अलावा कोई ठोस योजना नहीं है।
पटवारी ने दावा किया कि वे जनहित के मुद्दों पर मुख्यमंत्री को 100 से अधिक पत्र लिख चुके हैं, लेकिन आज तक एक का भी जवाब नहीं मिला। उन्होंने बढ़ते कर्ज को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि सरकार सिर्फ भाषण और बड़े आयोजनों के लिए कर्ज ले रही है, जिससे आज प्रदेश के हर व्यक्ति पर कर्ज का बोझ लद गया है।
पटवारी ने कहा कि सिर्फ एक चुनाव की हार को छोड़ दें, तो शुरुआत से ही शिवपुरी में सिंधिया घराने का दबदबा रहा है। इसके बावजूद आज भी मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा गरीब लोग शिवपुरी जिले में ही पाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सिंधिया अपने भाषणों में खूब प्रगति और विकास की बातें करते हैं, लेकिन यह समझ नहीं आता कि आखिर यहां किसका विकास और किसकी प्रगति हुई है।

.....

Next Post

कमिश्नर ने किया रीवा बाईपास फोरलेन चौडीकरण की गुणवत्ता का परीक्षण लैब में स्टोन सैंपलिंग की टेस्टिंग का अवलोकन किया

Tue Nov 17 , 2026
रीवा, 17 नवम्बर, रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने मंगलवार को रीवा बाईपास फोरलेन चौड़ीकरण के कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण किया. उन्होने एमपीआरडीसी द्वारा बनाई जा रही फोरलेन चौड़ीकरण मार्ग का कार्य जनवरी 27 तक पूरा करने के निर्देश दिए. कमिश्नर ने इस अवसर पर रीवा बाईपास फोरलेन चौड़ीकरण […]

You May Like