
सतना।जिला पंचायत के सभापति ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने मेहर और सतना जिले में उरद और मूंग का उपार्जन करने की मांग की.उन्होंने कलेक्टर को सोपे अपने पत्र में जिले में दलहनी फसलों का रकबा बढ़ने का भी जिक्र किया है.
श्री सिंह ने भेंट के बाद यह जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर डॉ सतीश एस ने उपसंचालक कृषि को इस सम्बंध में शीघ्र निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं.पत्र में बताया गया है कि पिछले साल समय पर गिरदावरी नही होने के कारण जिले के किसानों को उपार्जन का लाभ नही मिल पाया था.जबकि बाद में ग्रीष्मकालीन मूंग-उरद का रकबा साढ़े 9 सौ हेक्टेयर के आसपास था.इस बार इसका रकबा बढ़ने की सम्भावना है. अतः समय पर गिरदावरी कर शासन को वास्तविक स्थिति से अवगत करा दिया जाय.
