भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. पटवा का सादगीपूर्ण जीवन, संगठन कौशल और प्रदेश के विकास में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि विधि, खेल, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अरुण जेटली का योगदान अविस्मरणीय है और राष्ट्र उनके योगदान के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगा।मुख्यमंत्री ने दोनों महान नेताओं के विचारों और कार्यों को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनका जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित रहा है।
