ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में एक हैं, लेकिन उनकी सफलता के पीछे संघर्ष, बीमारी और आत्मविश्वास से भरी कहानी छिपी है, तो चलिए उनके बर्थडे के खास मौके जानते हैं।
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को मुंबई में हुआ था। आज वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली और सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं। दमदार अभिनय, जबरदस्त डांस मूव्स और आकर्षक पर्सनालिटी के चलते ऋतिक ने करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई है। लेकिन उनकी सफलता की कहानी जितनी चमकदार दिखती है, उतनी ही संघर्षों से भरी भी रही है।
ऋतिक रोशन का ताल्लुक एक प्रतिष्ठित फिल्मी परिवार से है। उनके पिता राकेश रोशन बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और निर्माता-निर्देशक हैं, जबकि मां पिंकी रोशन एक गृहिणी हैं। उनके दादा रोशनलाल नागरथ मशहूर संगीतकार थे और चाचा राजेश रोशन हिंदी सिनेमा के नामचीन म्यूजिक डायरेक्टर हैं। हालांकि, इतने बड़े फिल्मी बैकग्राउंड के बावजूद ऋतिक की राह आसान नहीं रही।
