विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

जबलपुर: राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार नगर शिक्षा केन्द्र एक में विकासखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के मुख्य आतिथ्य एवं डाइट प्राचार्य अजय दुबे के विशिष्ट आतिथ्य में एमएलबी स्कूल में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन, वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने विकासखंड स्तर तक पहुंचने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा मिलता है, छात्रों में स्वयं करके सीखने की प्रवृत्ति विकसित होती है।

विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान, गणित, पर्यावरण, सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित है। शाला स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं ने जनशिक्षा केंद्र स्तर पर एवं जन शिक्षा केंद्र स्तर से चयनित 38 छात्र-छात्राओं ने विकासखंड स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में सहभागिता की। विज्ञान प्रदर्शनी में बीआरसी डीसी अहिरवार, बीएसी अजय रजक,संतोष ठाकुर रश्मि कौशिक, वर्षा जायसवाल, अजय सिंह ठाकुर, विशंभर गर्ग, प्रदीप पटेल, अलका कोरी, राखी असाटी, पंकज अग्रवाल, सलेहा खान, सुरेंद्र रिछारिया, आशीष विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीएसी अजय रजक ने किया।
विद्यार्थियों ने बनाए कई मॉडल
विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक सहभागिता कर गणित, विज्ञान, पर्यावरण, सामाजिक विज्ञान, इतिहास, भूगोल विषयों पर आधारित प्रमुख रूप से सौरमंडल, विद्युत उत्पादन,जल संरक्षण, जल चक्र, पारिस्थितिक तंत्र,मानव श्वसनतंत्र, भूकंप, ज्वालामुखी, संख्या रेखा, गणित के कंप्यूटेशनल सोच पर आधारित, ज्यामिति आकृतियां, द्विविमीय, त्रिविमीय आकृतियां, संतुलित आहार, भोजन के स्रोत, पर्यावरण संरक्षण,अपशिष्ट प्रबंधन,आदि पर आधारित मॉडल बनाए गए।

Next Post

IND vs NZ: पहले टी20 के लिए 650 रुपये से शुरू होगी टिकट

Sat Jan 10 , 2026
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी20 मुकाबले के लिए 17 जनवरी से टिकट की ब्रिकी शुरू हो जाएगी। वीसीए ने इसकी तैयारी कर ली है। विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) 21 जनवरी को अपने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, जामठा में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टी20आई ट्रॉफी के तहत भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच […]

You May Like