तीन हजार अफगान शरणार्थी परिवार पाकिस्तान और ईरान से लौटे

काबुल,30 जून (वार्ता) अफगानिस्तान के करीब तीन हजार शरणार्थी परिवार ईरान और पाकिस्तान से अपने देश लौट आये हैं।

अफगानिस्तान के उच्चायोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक कल 2997 अफगान परिवार अपने वतन लौटे हैं। इन परिवारों में 10,661 सदस्य हैं।

बयान में कहा गया है कि शरणार्थी पश्चिमी हेरात प्रांत में इस्लाम कला सीमा क्रॉसिंग, पूर्वी नंगरहार प्रांत में तोरखम सीमा क्रॉसिंग, दक्षिणी कंधार प्रांत में स्पिन बोल्डक सीमा क्रॉसिंग और पश्चिमी निमरोज प्रांत में अबरीशाम सीमा क्रॉसिंग के जरिए घर लौटे हैं।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त के अनुसार इस वर्ष अब तक 10.2 लाख अधिक अफगान शरणार्थी ईरान और पाकिस्तान से वापस आ चुके हैं।

अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार लगातार अफगानी नागरिकों से विदेशों में शरणार्थी के रूप में रहना बंद करने और मातृभूमि के पुनर्निर्माण में योगदान देने के लिए स्वदेश लौटने का आह्वान कर रही है।

 

Next Post

डीएसपी विजय अहिरवार सहित 6 पुलिस कर्मी सेवानिवृत्त

Mon Jun 30 , 2025
नवभारत, न्यूज दमोह.सोमवार शाम को न्यू पुलिस कन्टोल रूम दमोह में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक विजय अहिरवार (उप पुलिस अधीक्षक हेड क्वाटर) कार्यवाहक प्र.आर. 654 नारायण जाट, कार्यवाहक प्र.आर. 408 हीरालाल सेन, कार्यवाहक प्र.आर. 237 उत्तम लाल पटैल, कार्यवाहक प्र.आर. 398 भागीरथ अहिरवार, […]

You May Like