तेंदूखेड़ा/दमोह: बहन को लेने आ रहे एक भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है.जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम एक बाइक सवार अपनी बहन को लेने के लिए तेंदूखेड़ा के भौपाठा गांव आ रहा था.इस दौरान दरौली के पास शाम करीब 6 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी.जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई.
सूचना मिलते ही तेन्दूखेड़ा से 108 वाहन से डॉ संदीप ठाकुर, पायलट नरेश आठ्ठया और डायल 100 से पायलट चरण सिंह ठाकुर प्रधान आरक्षक केवल, प्रधान सैनिक मनोहर सिंह ठाकुर सहित पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. मृतक की पहचान नरसिंहपुर जिले के थाना सुआताल के झिलपुरी ढाना निवासी दुर्गेश पिता घनश्याम ठाकुर 25 के रूप में हुई. शव को तेदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षित रखवाया गया. जहां आज शुक्रवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया.
