सुक्खू ने दिल्ली में ‘इंदिरा भवन’ के उद्घाटन समारोह में लिया भाग

शिमला/नयी दिल्ली, 15 जनवरी (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को नयी दिल्ली में नए कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 9ए कोटला रोड स्थित नए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद के.सी. वेणुगोपाल, अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हिमाचल के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी उपस्थित थे।

Next Post

जंगली हाथियों के मामले में रेगुलर बेंच करेंगी सुनवाई

Wed Jan 15 , 2025
एक सप्ताह के लिए सुनवाई टली जबलपुर। जंगली हाथियों से संबंधित याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट जस्टिस एस के धर्माधिकारी व जस्टिस ए के सिंह की युगलपीठ के सुनवाई की। युगलपीठ ने सुनवाई के बाद याचिका को रेगुलर बेंच के समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश जारी किये। याचिका पर अगली […]

You May Like