घाना मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी हुई बेहोश

रायसेन। जिले की उदयपुरा तहसील के राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर स्थित घाना मोड़ पर गुरुवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। इस हादसे में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे युवक की खोपड़ी कुचल गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान थाना देवरी क्षेत्र के आलीवाड़ा निवासी के रूप में हुई है। हादसे की भयावहता देखकर मृतक की पत्नी सदमे में आकर मौके पर ही बेहोश हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल घटना की जांच जारी है।

Next Post

रायसेन में तेज बारिश का दौर शुरू, यलो अलर्ट; 26-27 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी

Thu Jul 24 , 2025
रायसेन। जिले में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरु हो गया है। बुधवार और गुरुवार को रूक-रूक कर दिनभर बारिश हुई। बारिश शुरु होते ही पारे में गिरावट आने लगी है। शहर का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम […]

You May Like