रायसेन में तेज बारिश का दौर शुरू, यलो अलर्ट; 26-27 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी

रायसेन। जिले में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरु हो गया है। बुधवार और गुरुवार को रूक-रूक कर दिनभर बारिश हुई। बारिश शुरु होते ही पारे में गिरावट आने लगी है। शहर का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग ने रायसेन जिले में यलो अलर्ट बताया है। 26 और 27 जुलाई को रायसेन जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिले में पिछले 24 घंटे मे 23.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश में फिलहाल मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से प्रदेश के जिलों में बारिश का दौर शुरू हुआ है। अगले चार दिन तक कहीं भारी तो कहीं अति भारी बारिश का अलर्ट है।

जिले में तहसीलवार बारिश का रिकॉर्ड…

जिले में सामान्य बारिश 1197.1मिलीमीटर हो चुकी है ।रायसेन तहसील में 427.8,गैरतगंज में 587.4,बेगमगंज में 853.4,सिलवानी में 780.4,गौहरगंज में 369, बरेली में 677.6,उदयपुरा में860, बाड़ी 494,देवरी752.5 सुल्तानपुर में 528 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Next Post

यूनिपोल और बस स्टॉप का निर्माण जारी रखने पर एजेंसी को नोटिस

Thu Jul 24 , 2025
सागर। सागर स्मार्ट सिटी ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड ने शहर में बस स्टॉप और यूनिपोल होर्डिंग्स का निर्माण कर रही एजेंसी को नोटिस जारी कर निर्माण कार्य तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं. जानकारी के अनुसार, एजेंसी से पीपीपी मोड पर 85 बस स्टॉप और 55 यूनिपोल लगाने का अनुबंध हुआ […]

You May Like