पुलिस ने 45 लाख के 215 मोबाइल बरामद कर लौटाए

इंदौर। क्राइम ब्रांच इंदौर ने सिटीजन कॉप एप्लिकेशन के जरिए दर्ज ऑनलाइन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 215 गुम मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों के सुपुर्द किए. इन मोबाइल्स की कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है. बरामद फोन मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात सहित अन्य राज्यों से खोजे हैं. बरामद मोबाइल्स में फाईप आईफोन, 16 ऑनप्लस, 10 सेमसंग, 42 ओप्पो, 69 वीवो, 25 रेडमी, 24 रेलमी, जबकि 8 मोटोरोला सहित अन्य कंपनियों के महंगे ब्रांड के मोबाइल भी शामिल हैं.

डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बतायाकि एसीपी साइबर ललित सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में साइबर सेल टीम ने सराहनीय काम किया है. जिसके तहत जिसके तहत सिटीजन कॉप एप के रिपोर्ट लॉस्ट आर्टिकल फीचर से कोई भी व्यक्ति मोबाइल गुमने की शिकायत ऑनलाइन कर सकता है. इस एप्लीकेशन की खास बात यह है कि गुम मोबाइल की रिपोर्ट करने के लिए थाने जाने की जरूरत नहीं होती. उन्होने यह भी बताया कि जब किसी को मोबाइल गुम हो जाए तो उसकी शिकायत इस प्रकार से करें, गुगल प्ले स्टोर से सिटीजन कॉप एप डाउनलोड करें. फिर खोए चोरी की शिकायत का विकल्प चुने. मोबाइल व सिमकार्ड चयन कर फॉर्म भरें. बिल या थाने की शिकायत कॉपी की फोटो अपलोड करें. वैकल्पिक नंबर दर्ज करें और सबमिट करें दें. फिर जो भी शिकायत का नम्बर मिले उसे सेव कर रख लें, क्यिंक मोबाइल मिलने पर उसी नम्बर पर आपको सूचना दी जाएगी.

Next Post

कचरा वाहन में शव, कांग्रेस ने पूछा गरीब और दलित की मौत क्या कचरे के समान

Wed Apr 30 , 2025
भोपाल। कटनी जिले में अमीरगंज स्थित कचरा प्रबंधन संयंत्र में एक दर्दनाक घटना ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। तेज आंधी-तूफान में लोहे का अस्थाई शेड गिरने से एक दादी और पोते की मौत हो गई। लेकिन इस घटना से भी ज्यादा शर्मनाक बात यह रही कि उनके […]

You May Like

Play sound