बागेश्वर महाराज सुनाएंगे चम्बल की धरती पर हनुमंत कथा

ग्वालियर। बागेश्वर धाम पर प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पहुंचे। गृहमंत्री ने बागेश्वर बालाजी के दर्शन का आशीर्वाद प्राप्त किया और महाराजश्री से भेंट की। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर महाराज को अंग वस्त्र भेंट कर पगड़ी पहनाई और आशीर्वाद लिया। फरवरी में डबरा में एक बड़ा आयोजन होने जा रहा है, जिसमें नवग्रह भगवान की प्राण प्रतिष्ठा में तीन दिवसीय हनुमंत कथा बागेश्वर महाराज के द्वारा सुनाई जाएगी, जिसका संकल्प करने के लिए डॉ. मिश्रा बागेश्वर धाम पहुंचे थे।

बागेश्वर महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि डबरा की धरती पर विशाल आयोजन और प्रयागराज महाकुंभ की तर्ज पर अब द्वितीय महाकुंभ डबरा की धरती पर लगने जा रहा है, जो 14 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस चंबल के महाकुम्भ में बागेश्वर महाराज 3 तीन दिवसीय श्री हनुमंत कथा का रसपान ग्वालियर चंबल क्षेत्र के श्रद्धालुओं को करवाएंगे। इस कार्यक्रम में देश के कई बड़े साधु संत और दिग्गजों का जमावड़ा भी लगेगा। नरोत्तम मिश्रा द्वारा डबरा में नवग्रह की स्थापना करवाई जा रही है। आज नारियल के भेट के के साथ कथा संकल्प उन्होंने बालाजी के चरणों में लिया।

Next Post

उत्तराखंड में 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी

Wed Oct 22 , 2025
देहरादून, 22, अक्टूबर (वार्ता) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को उत्तराखंड में अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 22 अक्टूबर दोपहर दो बजे से 23 अक्टूबर दोपहर दो बजे के लिए है। मौसम विभाग के अनुसार, जनपद बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्र प्रयाग और […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।