गोण्डा: श्रद्धालुओं से भरी जीप गिरी नहर में, 11 की मौत 04 घायल

गोण्डा, 3 अगस्त (वार्ता) उत्तर-प्रदेश में गोण्डा जिले के इटियाथोक थानाक्षेत्र के बेलवा बहुला गांव के पास रविवार सुबह सरयू नहर में श्रद्धालुओं से भरी एक जीप के अनियन्त्रित होकर पलट जाने से ग्यारह लोगों की मृत्यु हो गयी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर दुःख प्रकट करते हुये मृतकों के परिजनों के लिये पांच-पांच लाख की धनराशि का ऐलान किया और पीड़ित परिवारों की त्वरित सहायता के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के अनुसार, रविवार की सुबह मोतीगंज थानाक्षेत्र के सीहागांव के रहने वाले प्रहलाद अपने परिजनों व अन्य संग खरगूपुर क्षेत्र में स्थित बाबा पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने जीप में सवार होकर जा रहे थे । रास्ते में इटियाथोक थानाक्षेत्र के बेलवा बहुला गांव के पास सरयू नहर में अचानक अनियन्त्रित होकर जीप पलट गयी । घटना में एक ही परिवार के नौ लोगों समेत ग्यारह श्रद्धालुओं की डूबने से मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य को बाहर निकलवाकर अस्पताल उपचार के लिये भेज दिया गया है ।

उन्होंने बताया कि मृतकों में बीना (35), काजल (22), महक (12), दुर्गेश नंदनी,अंकित,संजू वर्मा, शुभ,अंजू, अनसुइया और साम्या शामिल हैं । उन्होंने बताया कि शवों को बाहर निकलवा लिया गया हैं l नहर में फंसी जीप को निकालने के लिये रेस्क्यू ऑपरेशन जारी हैं ।

 

 

Next Post

श्रीनगर एयरपोर्ट पर सैन्य अधिकारी ने स्पाइसजेट स्टाफ पर किया जानलेवा हमला, FIR दर्ज

Sun Aug 3 , 2025
श्रीनगर: एयरपोर्ट पर शनिवार को स्पाइसजेट एयरलाइंस के काउंटर पर उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई जब अतिरिक्त सामान को लेकर हुए विवाद में एक सैन्य अधिकारी ने अपना आपा खो दिया और एयरलाइंस के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अधिकारी ने कर्मचारियों से बहस के […]

You May Like