न्यूनतम तापमान में उछाल और अधिकतम में गिरावट

रीवा। कड़ाके की ठंड जिले में पड़ रही है शीत लहर और ठंड से राहत नही मिल रही है. 24 घंटे बाद न्यूनतम तापमान में उछाल आया और सीधे 3 डिग्री से 9 डिग्री पहुंच गया. जबकि दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट दर्ज की गई है.

दिन भर धूप रही और तापमान 20.2 डिग्री रहा. 6 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीत लहर चलती रही. जिसके चलते दिन भर गलन भरी ठंड रही, लोग कांपते नजर आए. ठंड से राहत नही मिल रही है, भले ही धूप खिली है. इस समय घना कोहरा नही पड़ रहा है सोमवार की सुबह हल्के बादल थे और 10 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए, दोपहर भी हल्के बादल छाए रहे. कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित है. वही दिल्ली से चलकर रीवा आने वाली आनंद बिहारी ट्रेन लगातार अपने निर्धारित समय से लेट चल रही है. सोमवार को भी शाम को ट्रेन रीवा पहुंची, इस समय दिल्ली से आने वाले यात्रियो की फजीहत हो रही है. दरअसल यूपी में पड़ रहे घने कोहरे के कारण ट्रेन पिट रही है. पिछले एक पखवाड़े से रीवा-आनंद बिहार का यही हाल है. सुबह 11.5 बजे स्टेशन आने का समय है, समय पर न आने के कारण वापस जाने में भी देरी हो रही है यात्री परेशान है.

Next Post

देवमठ शिव-पार्वती मंदिर में तोडफ़ोड

Mon Dec 29 , 2025
सीधी। जिले के कुसमी जनपद पंचायत के देवमठ वन परिक्षेत्र में स्थित लगभग 200 साल पुराने शिव-पार्वती मंदिर में तोडफ़ोड़ और चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर को निशाना बनाया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है। यह मंदिर बनास नदी के किनारे विजय घाट वघवण्डाधाम के […]

You May Like