पाकिस्तान ने बंगलादेश को सात विकेट से हराया और सीरीज भी जीती

पाकिस्तान ने बंगलादेश को सात विकेट से हराया और सीरीज भी जीती

लाहौर 02 जून (वार्ता) मोहम्मद हारिस (नाबाद 107) और सैम अयूब (45) रनों की शानदार पारियों के दम पर पाकिस्तान ने तीसरे टी-20 मुकाबले में बंगलादेश को 16 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में रविवार रात खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।बल्लेबाजी करने उतरी बंगलादेश ने परवेज हुसैन इमॉन (66), तंजिद हसन (42), मो. तौहीद हृदोय (25) और कप्तान लिटन कुमार दास(22) के योगदान से निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तान की ओर से हसन अली और अब्बास अफरीदी ने दो-दो विकेट लिये। फहीम अशरफ और शादाब खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

197रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और उसने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (एक) का विकेट गवां दिया। इसके बाद मोहम्मद हारिस ने सैम अयूब के साथ दूसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। 10वें ओवर में तनजीम हसन साकिब ने सैम अयूब 29 गेंदों में (45) रन को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। हसन नवाज 13 गेंदों में (26) रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुये। मोहम्मद हारिस ने 46 गेंदों में आठ चौके और सात छक्के लगाते हुए (नाबाद 107) रनों की मैच विजयी पारी खेली। पाकिस्तान ने 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 197 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया।

बंगलादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने दो और तनजीम हसन साकिब ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

बड़े मौकों पर संयम से अच्छे प्रदर्शन की संभावना बढ़ जाती है: श्रेयस

Mon Jun 2 , 2025
अहमदाबाद 02 जून (वार्ता) पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि बड़े मौकों पर जब आप संयम रखते है तो आपके अच्छे प्रदर्शन की संभावना बढ़ जाती है। आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में मुम्बई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाने के बाद पंजाब किंग्स […]

You May Like