बागली: बागली नगर में लंबे समय से आवारा कुत्तों की शिकायत आम नागरिकों द्वारा जवाबदारी प्रशासन को की जा रही थी कुछ लोगों ने इस मामले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज करवा रखी है। बुधवार को बागली नगर परिषद सीएमओ विष्णु देवड़ा द्वारा आवारा कुत्तों की धर पकड़ के लिए दरोगा राजेश राठौड़ सहित चार अन्य सफाई मित्रों की टीम बनाई इस टीम ने सुबह से अपना काम शुरू किया खबर लिखे जाने तक कुछ कुत्ते पकड़ कर सुरक्षित रूप से दूरस्थ क्षेत्र में छोड़ दिए गए हैं।
इस संबंध में दरोगा राजेश राठौड़ ने बताया कि दूसरे दिन गुरुवार को भी अभियान चलाया गया जिसमें आवारा कुत्तों की धर पकड़ की गई चार दिन में इस समस्या से निजात मिल सकती है। बागली नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमल यादव ने भी बताया कि उनके पास भी लगातार शिकायत आ रही थी विशेष कर मॉर्निंग वॉक पर घूमने जाने वाले बुजुर्ग और अन्य नागरिकों के पीछे यह आवारा कुत्ते दौड़ते थे जिससे दुर्घटना घटने का भय बना रहता हे वैसे विगत दिनों ही देवास जिलाधीश और शासकीय रूप से आवारा कुत्तों की दर पकड़ का आदेश नगर परिषद में आ चुका था.
इसलिए पूर्व से ही कुत्ता पकड़ने की व्यवस्थित गाड़ी भी बनवा ली है शीघ्र ही बागली के नागरिकों को इस समस्या से निजात मिल जाएगी तब तक बुजुर्ग लोग थोड़ी सावधानी बरते इसी संबंध में बागली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीबीएमओ अमित नागर ने बताया कि उनके रिकॉर्ड के अनुसार विगत चार-पांच महीने से क्षेत्र में कुत्तों के काटने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि एंटी रेबीज वैक्सीन अस्पताल में उपलब्ध है। समाजसेवी और व्यापारी राजेश बजाज ने नगर परिषद के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार वन विभाग भी बंदरों की समस्या से बागली को निजात दिला दे तो बेहतर रहेगा बंदरों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है।
