इछावर। नादान रोड पर शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी. जिसमें 4 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं. सूचना मिलते ही थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया.
बताया जा रहा है अनियंत्रित होने के कारण कार सड़क से उतरकर झाडिय़ों और गड्ढे में जा पलटी. घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मामले में थाना प्रभारी रामबाबू राठौर ने बताया कि उज्जैन का एक परिवार नर्मदा नदी आंवलीघाट से आज पितृ पक्ष अमावस्या के अवसर पर स्नान करके कार से वापस लौट रहे थे तभी गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे गड्ढे में गिर गई थी इस मामले में चार लोग घायल हुए सभी को उपचार के लिए इछावर अस्पताल भेजा गया. इछावर पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है.
