समोई में दो मकानों में भीषण आग, 3 बैल और 2 बकरियां जिंदा जले

झाबुआ. झाबुआ जिले की रानापुर तहसील के ग्राम पंचायत समोई के मोद फलिया में मंगलवार सुबह करीब 3 बजे अज्ञात कारणों से दो मकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दोनों मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए।

हादसे में तीन बैलों और दो बकरियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, घरों में रखा अनाज, चांदी के जेवरात, नकदी, कपड़े, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान भी आग की चपेट में आने से जलकर खाक हो गया।

आग बुझाने के लिए नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन खराब सड़क मार्ग और तकनीकी खराबी के कारण फायर ब्रिगेड रास्ते में ही बंद हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने धक्का देकर किसी तरह फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचाया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Next Post

माही मुख्य बांध से 11 नवंबर को खुलेगा नहर का गेट, 110 गांवों को मिलेगा सिंचाई के लिए पानी

Tue Nov 10 , 2026
झाबुआ. पेटलावद तहसील के किसानों को 11 नवंबर से माही सागर बांध से सिंचाई के लिए पानी मिलना शुरू हो जाएगा। माही परियोजना के अंतर्गत रबी सीजन की सिंचाई के लिए 11 नवंबर को सुबह माही मुख्य बांध से नहर का गेट खोला जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र के किसानों […]

You May Like