नई दिल्ली। नराकास दिल्ली-2 की 17वीं छमाही बैठक के दौरान राजभाषा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एनबीसीसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। बैठक में गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव श्रीमती अंशुली आर्या, आईएएस और नराकास दिल्ली (उपक्रम-2) के अध्यक्ष एवं डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार मौजूद रहे।
इस अवसर पर एनबीसीसी की हिंदी गृह पत्रिका के 20वें संस्करण के प्रकाशन तथा राजभाषा के उत्कृष्ट प्रचार-प्रसार के लिए महाप्रबंधक (मा.सं.प्र./आईआर/राजभाषा) टी. डी. मैराल सहित अन्य अधिकारियों को प्रशंसा स्वरूप ट्रॉफी/शील्ड प्रदान की गई।
व्यक्तिगत कर्मचारी श्रेणी में एजीएम (वित्त) जय राम, प्रबंधक (राजभाषा) सुश्री वंदना ओझा, प्रबंधक (एचआरएम) रमेश कुमार वैश्य और कार्यपालक अरविंद कुमार श्रीवास्तव को विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
