बीएचईएल भोपाल में स्वतंत्रता दिवस पर होंगे सांस्कृतिक आयोजन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता समिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रमों की शुरुआत 14 अगस्त को सुबह 11.30 बजे कस्तूरबा अस्पताल में फल वितरण के साथ होगी। बीएचईएल लेडीज क्लब की अध्यक्ष रोजी उपाध्याय मरीजों को फल वितरित करेंगी। इसी दिन शाम 6.30 बजे पिपलानी स्थित सांस्कृतिक भवन में बच्चों की प्रस्तुति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

15 अगस्त को सुबह 9 बजे प्रशासनिक भवन में ध्वजारोहण होगा। बीएचईएल भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय ध्वजारोहण करेंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन 15 अगस्त की रात 8 बजे पिपलानी सांस्कृतिक भवन में आयोजित अखिल भारतीय मुशायरे के साथ होगा। इसमें मुंबई के शकील आजमी, भोपाल की डॉ. अनु सपन, दिल्ली के आजम शकीरी, प्रयागराज के शैलेन्द्र मधुर, ग्वालियर के अतुल अजनबी तथा भोपाल के खुर्शीद खान (फेंकू भोपाली) सहित देश के प्रमुख शायर एवं गीतकार शिरकत करेंगे।

Next Post

पेयजल लाइन संधारण में लापरवाही पर ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना

Wed Aug 12 , 2026
ग्वालियर, अमृत योजना के तहत शहर में बिछाई गई पेयजल लाइनों के संचालन एवं संधारण में लापरवाही बरतना ठेकेदार एजेंसी को भारी पड़ गया। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने अनुबंध के अनुरूप पर्याप्त कर्मचारी नियुक्त नहीं करने और पेयजल व्यवस्था के प्रभावित होने पर मैसर्स विष्णु प्रकाश आर. […]

You May Like