दमोह: मिशन अस्पताल के फर्जी हृदय रोग सर्जन डॉक्टर नरेंद्र यादव उर्फ़ नरेंद्र जॉन केम को देर रात दमोह पुलिस सादी वर्दी में अपने साथ प्रयागराज से लेकर दमोह आई।
जहां पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी के निर्देशन में आरोपित डॉक्टर को जिले के ही थाने में रखा गया है,आज पुलिस द्वारा कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। टीम में थाना प्रभारी तेजगढ़ अभिषेक पटेल प्रधान आरक्षक अजीत दुबे और भी अन्य पुलिस की टीम शामिल थी। जैसा की पता है, फर्जी डाक्टर 7 से दस मौतों का जिम्मेदार है।
