ग्वालियर: थाटीपुर थाना क्षेत्र में बहुजन समाज से जुड़े कई मामलों में लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए भीम आर्मी युवा क्रांति संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा सैनी ने थाटीपुर पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलने की चेतावनी दी है। राधा सैनी के नेतृत्व में सोमवार को थाटीपुर थाने का घेराव करने की घोषणा की गई है।
राधा सैनी ने आरोप लगाया गया है कि थाने में बहुजन समाज से जुड़े कई मामले लंबे समय से लंबित हैं और उनमें थाना प्रभारी द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। तीन पुराने मामलों की रिपोर्ट को थाना प्रभारी ने खुद ही खात्मा लगाया है राधा सैनी के द्वारा ऐसा आरोप लगाया गया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो बहुजन समाज के लोगों के साथ थाटीपुर थाने का घेराव किया जाएगा।
