खाद्य तेलों में टिकाव, चावल महंगा

नई दिल्ली 22 मई (वार्ता) विदेशी बाजारों की गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर मांग सुस्त रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा जबकि आवक कमजोर पड़ने से चावल महंगा हो गया वहीं अन्य जिसों के भाव स्थिर रहे।
तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जून वायदा 69 रिंगिट की गिरावट के साथ 3822 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह जून का अमेरिकी सोया तेल वायदा 1.37 सेंट लुढ़ककर 48.46 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और पिछले स्तर पर पड़े रहे।
गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर टीके रहे।
दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में अरहर दाल में 100 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी को छोड़कर अन्य दालों में टिकाव रहा। इस दौरान चना, दाल चना, मसूर दाल, मूंग दाल और उड़द दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अनाज : अनाज मंडी में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान चावल 50 रुपये प्रति क्विंटल चढ़ गया जबकि गेहूं के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

Next Post

पेंचक सिलाट में नागालैंड और मणिपुर दो-दो स्वर्ण जीते

Thu May 22 , 2025
दीव, 22 मई (वार्ता) खेलो इंडिया बीच गेम्स (केआईबीजी) के चौथे दिन गुरुवार को पेंचक सिलाट मुकाबले में नागालैंड और मणिपुर ने दो-दो तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, महाराष्ट्र, दिल्ली, और जम्मू-कश्मीर ने एक-एक स्वर्ण पदक जीते। आज यहां खेले गये पेंचक सिलाट में पुरुष अंडर-45 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।