मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव देवास जिले के पुंजापुरा में 24 सितंबर को कार्यक्रम में होंगे शामिल

देवास। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा सेवा संकल्प अभियान के तहत 24 सितंबर को देवास जिले के पुंजापुरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से वडनगर के लिए निकाली गई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ में शामिल बाइक राइडर्स से संवाद करेंगे।

पुंजापुरा में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, बागली विधायक मुरली भंवरा एवं रायसिंह सेंधव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी सहभागिता करेंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वाराणसी से वडनगर तक विशेष बाइक यात्रा निकाली जा रही है। 17 सितंबर को वाराणसी से रवाना हुई इस यात्रा में 250 बाइकों पर 500 सेवा यात्री शामिल हैं। यात्रा विभिन्न राज्यों के अनेक जिलों एवं गांवों से होकर वडनगर पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान सेवा, जनसंवाद और राष्ट्रीय एकता से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं उपलब्धियों से संबंधित सामग्री प्रदर्शित करने वाले वाहन भी शामिल हैं।

Next Post

विद्यार्थियों ने खेली शब्द अंताक्षरी हिंदी पखवाड़े के दौरान महाविद्यालय में श्रुति एवं शब्द अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित 

Wed Sep 23 , 2026
ग्वालियर। माधव महाविद्यालय में विगत सप्ताह के मंगलवार से प्रारंभ हुये हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत इस सप्ताह के बुधवार को श्रुति लेखन एवं शब्द अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में बी.ए.प्रथम,तृतीय वर्ष के एवं एम.ए.प्रथम और अंतिम वर्ष (हिंदी,इतिहास) के 30 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता […]

You May Like