
ग्वालियर। माधव महाविद्यालय में विगत सप्ताह के मंगलवार से प्रारंभ हुये हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत इस सप्ताह के बुधवार को श्रुति लेखन एवं शब्द अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में बी.ए.प्रथम,तृतीय वर्ष के एवं एम.ए.प्रथम और अंतिम वर्ष (हिंदी,इतिहास) के 30 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। श्रुति लेखन प्रतियोगिता में जहाँ विद्यार्थियों ने अनुच्छेद लेखन,शब्द लेखन,वाक्य शुद्धिकरण,मुहावरा शुद्धिकरण,वाक्यांश लेखन तथा प्रतीकवाची शब्द लेखन किया वहीं शब्द अंताक्षरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के छः समूह-साकेत, कामायनी, प्रिय प्रवास,रश्मिरथी,लोकायतन एवं उर्वशी ने दो राउंड में 84 हिंदी शब्दों लेकर रोचकतापूर्वक खेल खेला। दोनों प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को हिंदी पखवाड़े के समापन पर पुरस्कृत किया जायेगा एवं प्रतियोगिता में सहभागी सभी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किये जायेंगे। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापक डॉ.निवेदिता पांचाल एवं अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापक श्रीमती प्रेक्षा नाईक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. मंदाकिनी शर्मा ने किया।
