
इंदौर। ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत 4 अप्रैल को जिले के सरकारी स्कूलों में विशेष पहल देखने को मिली। इस दौरान कलेक्टर सहित 162 प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न स्कूलों में पहुंचे और विद्यार्थियों को पढ़ाया।
इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। अधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन और भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया।
