टंट्या भील स्मारक: विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक  पहुंचाओ: राज्यपाल 

खंडवा। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शनिवार को ग्राम बड़ौदा अहीर स्थित जननायक टंट्या भील के स्मारक पर पूजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि टंट्या भील सहित बिरसा मुंडा और अन्य आदिवासी जननायकों का स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत और जन मन योजना को गरीबों के लिए वरदान बताया तथा अधिकारियों से इनका लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने स्मारक स्थल पर शेड निर्माण हेतु 50 लाख रुपये और 4 से 6 अप्रैल तक वार्षिक मेले की घोषणा की। प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने टंट्या भील को “इंडियन रॉबिनहुड” बताया। इस दौरान राज्यपाल ने टंट्या भील के वंशजों का सम्मान किया तथा विभिन्न हितग्राहियों को चेक, प्रमाण पत्र और आवास स्वीकृति पत्र वितरित किए।

Next Post

प्रेम विवाह करने वाले दंपती ने विवाद के बाद मौत को गले लगाया

Sat Apr 4 , 2026
शिवपुरी। लुकवासा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। तीन साल पहले जिन हाथों ने सात जन्मों का साथ निभाने की कसमें खाई थीं, उन्हीं हाथों ने जहर पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। चंद्रपाल और सावित्री के बीच हुए एक मामूली विवाद ने ऐसा उग्र रूप […]

You May Like