इंदौर:विजयनगर क्षेत्र में गैस पाइपलाइन फटने के मामले में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में घायलों के निशुल्क उपचार और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई है।अधिवक्ता रितेश ईनाणी द्वारा दायर याचिका में बताया गया कि बोरवेल खुदाई के दौरान पाइपलाइन फटने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए और कई को शारीरिक नुकसान पहुंचा।
याचिका में राज्य शासन को सभी पीड़ितों को बेहतर व निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश देने की मांग की गई है।साथ ही, घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों, एजेंसियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।
