ब्लेक में बेचे जा रहे थे घरेलू गैस सिलेंडर

जबलपुर। रेतनाका के पास  घरेलू गैस सिलेण्डर को ब्लेक में बेचकर अवैध व्यवसाय कर रहे युवक को ग्वारीघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से 4 घरेलू गैस सिलेण्डर एवं बिक्री के 900 रूपये, मोटर सायकिल जप्त किया गया। पुलिस ने बताया किरेतनाका के पास  अवैध रूप  से घरेलू एलपीजी सिलेण्डर बेचकर अवैध व्यापार कर रहे विनय चक्रवर्ती 29 वर्ष निवासी इदं्रानगर गुप्तेश्वर गढ़ा को पकड़ा गया है। पूछताछ में  अलग अलग हाकरों से लेकर 4 सिलेण्डर खरीदकर बिना कार्ड धारकों को बेचने के लिये लेकर जाना बताया।

Next Post

बेखौफ लुटेरों ने की दो लूट, सोने का लॉकट, नगदी बीस हजार लूटे

Sat Feb 15 , 2025
संजीवनी नगर-विजय नगर में महिला और युवक के साथ हुई झपट्टमारी की वारदातें जबलपुर। शहर में बेखौफ लुटेरों ने दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया। विजय नगर थाना अंतर्गत  शिव नगर मेें  लुटेरों ने एक युवक से नगदी 20 हजार रूपए लूट लिए तो संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में […]

You May Like