बेखौफ लुटेरों ने की दो लूट, सोने का लॉकट, नगदी बीस हजार लूटे

संजीवनी नगर-विजय नगर में महिला और युवक के साथ हुई झपट्टमारी की वारदातें

जबलपुर। शहर में बेखौफ लुटेरों ने दो लूट की वारदातों को अंजाम दिया। विजय नगर थाना अंतर्गत  शिव नगर मेें  लुटेरों ने एक युवक से नगदी 20 हजार रूपए लूट लिए तो संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में लुटेरों ने एक महिला के गले में झपट्टा मार कर सोने का लॉकेट लूट लिया। झपट्मारी की वारदातों को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में लूट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि स्नेह नगर मदन महल निवासी अर्पिता जैन 37 वर्षीय   शाम पांच बजे   लौट रही थी  तभी बाइक सवार दो दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और  गले में झपट्टा मारकर  सोने का लॉकट लगा मोती का माला लूटकर भाग गए। इसी प्रकार विजय नगर पुलिस ने बताया कि चंडालभाटा निवासी नितिन चौधरी 24 वर्ष  का एटीएम से रूपए निकालकर जा रहा था तभी सुबह 11 बजे शिव नगर सर्विस रोड पर बदमाशों ने उसे घेर लिया और नगदी बीस हजार रूपए लूटकर फरार हो गए।

Next Post

बिल्डर ने सुविधाएं देने की बजाए धमकाया

Sat Feb 15 , 2025
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत झुरझुरी में कॉलानी बनाने के बाद यहां के रहवासियों को सुविधाएं नहीं दी जब रहवासियों ने विरोध किया तो उन्हें बिल्डर ने धमकाया।  पुलिस ने शिकायत पर बिल्डिर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक झुरझुरी में बिल्डर […]

You May Like